बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज: नगर पंचायत परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से किए गए प्रयासों का परिणाम हमेशा सफलता के रूप में मिलता है।


कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विनोद सिंह, अवधेश कुमार, रामनारायण, आनंद सोनी, रवि द्विवेदी, आलोक उपाध्याय, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, दिग्विजय, कन्हैया यादव, अजय पांडे और ललित वार्ष्णेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने किया।


सम्मानित विद्यार्थियों में इंटरमीडिएट वर्ग से साहिब बानो, सोनिका, सादिया हलीमा, रेहान फजल, रागनी विश्वकर्मा, आलोक मिश्रा, निशी यादव, अनुप्रिया, श्रेया सोनी, रीना शर्मा, पुष्पा गुप्ता, जागृति सिंह, खुशी यादव और सादिया खातून शामिल रहीं। वहीं हाईस्कूल वर्ग से गरिमा यादव, शालिनी सिंह, सानवी सिंह, रिद्धि सिंह, कोमल पटेल, रितिक सिंह, श्रेया मिश्रा, आदित्य यादव, निलेश, अमन सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, तनवीर आलम, गुड़िया, निखिल पांडे, साक्षी विश्वकर्मा और अनूप विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *