हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज अपनी स्थापना के 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षा 3 मई 2026, दिन रविवार को सुबह 09:00 बजे से कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इस स्कॉलरशिप परीक्षा में किसी भी विद्यालय के वे छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, जो कक्षा 9 या 11 में प्रवेश लेना चाहते हैं। खास बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई शुल्क या पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा के दिन सीधे सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।


परीक्षा का पाठ्यक्रम कक्षा 8 एवं 10 के स्तर का निर्धारित किया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।


विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज के संपर्क नंबर 8174861613, 9919481558 एवं 7232911530 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *