पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल बाजार स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इंटरमीडिएट वर्ग में छात्रा रागनी विश्वकर्मा ने 84.4 प्रतिशत, साहिब बानो ने 88.6 प्रतिशत तथा सोनिका ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


वहीं हाई स्कूल वर्ग में स्नावी सिंह ने 89.6 प्रतिशत, शालिनी सिंह ने 89.33 प्रतिशत तथा गरिमा यादव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।


छात्र-छात्राओं के शानदार परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *