CEIR की मदद से मिला खोया मोबाइल, श्यामदेउरवा पुलिस ने लौटाई मुस्कान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज जनपद की श्यामदेउरवा पुलिस ने साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए एक गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया। यह सराहनीय कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को की गई, जिससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम सक्रिय रही। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से Vivo T4 मॉडल का मोबाइल खोज निकाला।


बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 22,500 रुपये बताई गई है। यह फोन कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मसूरगंज गांव निवासी अमित कुमार मद्देशिया का था, जो कुछ समय पूर्व गुम हो गया था।


मोबाइल वापस मिलने पर अमित कुमार ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस सफलता से पुलिस की तकनीकी दक्षता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *