नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलीप यादव (27 वर्ष) पुत्र गणेश यादव, निवासी रामपुर मीर, थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 088/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में इस तरह के अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *