हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम द्वारा ग्राम बेलासपुर नर्सरी क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामू साहनी पुत्र श्रीराम साहनी, निवासी ग्राम बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, संजीव गुप्ता, कांस्टेबल सूरज यादव व महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल रहीं।


