मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी, प्रशासन से दबाव न बनाने की अपील


महराजगंज । विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रान्तीय आवाहन पर यह हड़ताल 17 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगी।


इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पनियरा को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि विकास खण्ड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मचारी इस अवधि में कार्य का बहिष्कार करेंगे। कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


कर्मचारियों ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि प्रान्तीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश मिलने तक उन पर कार्य करने के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। हड़ताल की सूचना औपचारिक रूप से प्रशासन को दे दी गई है।


इस आंदोलन में ग्राम रोजगार सेवक संघ पनियरा के अध्यक्ष राजेश जयसवाल, सूरज कुमार लेखा सहायक , रामचरण, अभिषेक कुमार, नीलम मद्धेशिया अमरेश गौतम, इंद्रावती देवी, उमाशंकर मौर्य, अंगद प्रसाद, पंकज शर्मा, सुरेश यादव , प्रतिमा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,सहित अन्य कई कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों के इस निर्णय से क्षेत्र में मनरेगा से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *