ट्रेलर-कम्बाइन की टक्कर से टूटा बिजली पोल, परतावल में आपूर्ति ठप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

  सुबह 4 बजे हादसा, गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान


महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर स्थित छातीराम पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर और कम्बाइन मशीन के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद अनियंत्रित कम्बाइन मशीन पास के विद्युत पोल से जा टकराई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल टूटकर गिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *