पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-5 धनगढ़ा में पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, धनगढ़ा निवासी केश्वर वर्मा ने थाना श्यामदेउरवा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के राम उचित वर्मा, सुदर्शन वर्मा, विनोद वर्मा और गोपी वर्मा ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।


शिकायत के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने मु.अ.सं. 206/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) एवं 352 में चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *