शिक्षा के पुजारी उमेश दत्त त्रिपाठी को श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर भावुक हुआ विद्यालय परिसर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय


भिटौली/महाराजगंज। श्री वी.पी. त्रिपाठी इंटर कॉलेज पंडितपुर गोड़धोवा एवं नागराजी देवी आदर्श किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसिया खुर्द के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय उमेश दत्त त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वी.पी. त्रिपाठी इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, संचालक चंद्रमोली त्रिपाठी और कीर्तिमान त्रिपाठी ने स्वर्गीय त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि उमेश दत्त त्रिपाठी का जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने जीवनकाल में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम के दौरान दिनेश दुबे, हरिओम दुबे, सुरेश दुबे, महेंद्र दुबे, किशन दुबे, रामप्रीत पासवान, बाबूलाल, परमेश्वर, अलाउद्दीन, ओमेश्वर पांडे, राहुल, पूनम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *