फरेन्दा कोतवाली में औचक निरीक्षण , लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड, कई पर जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज, 12 अप्रैल 2026। जनपद में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोतवाली फरेन्दा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था तथा साइबर/महिला हेल्प डेस्क में कई गंभीर खामियां सामने आईं।


कमियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।


निरीक्षण के दौरान लंबित प्रार्थना पत्रों और मामलों के निस्तारण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि थाना स्तर की पुलिसिंग ही जनता के विश्वास की नींव है। इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *