नौतनवा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज, 8 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नौतनवा पुलिस ने मुकदमा संख्या 12880/24, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामअवध पुत्र गया यादव, निवासी ग्राम गनेशपुर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 36 वर्ष) को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शेर बहादुर यादव एवं हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *