वांछित अभियुक्त को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज, 8 अप्रैल 2026।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल्लाह पुत्र नवीबुल्लाह निवासी भौरी बारी टोला दरोगा पुरवा उर्फ जंगल बब्बन, थाना कैम्पियरगंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 075/2026 में धारा 74/351(3)/64(2)(च) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।


इस कार्रवाई को उप निरीक्षक शैलेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल चन्द्रलोक कुमार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।


पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *