उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो
महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : कल दिनांक 29 जून 2024 को विकास खण्ड पनियरा में माननीय ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन व विकास कार्यों पर बैठक की गयी।
बैठक में खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ,हरेराम सिंह यादव एडीओ आईएसबी, अवनीश शुक्ल एपीओ, गुड्डू प्रसाद एडीओ (पी) , अर्जुन सिंह बीओ पीआरडी सहित समस्त एडीओएस, समस्त सचिव गण ,सभी तकनीकी सहायक व विकास कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी / कर्मचारी उपस्थिति रहे ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा सभी को सरकार की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सफल एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया ।
माननीय प्रमुख जी ने निम्न विंदुओं पर समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिया ।
1- ग्राम पंचायतों के पूर्ण हो चुके कार्यों के सापेक्ष भुगतान तत्काल करने ।
2- विशेष सफाई अभियान चलाना ।
3- अवकाश के बाद खुल रहे विद्यालयों में अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर सफाई व कीटनाशक का छिड़काव कराना ।
4- बृहद बृक्षारोपण हेतु स्थान चयन करना ।
5- वृक्षारोपण उपरांत अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर पौधों की सिचाई व सुरक्षा बाड़ की व्यवस्था करना ।
6- शुद्ध पेय जल हेतु इंडिया मार्का हैण्ड पम्पों के जाँच / रीबोर कराना ।
7- वर्षा ऋतु में पशुओं को विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराना ।
8- जल जमाव को रोकने की व्यवस्था जिससे संक्रमित रोग न फैले ।
9- आवास विहीन लाभार्थी का चिन्हांकन करना जिससे भविष्य में प्रधानमंत्री आवास दिया जा सके ।
10 – ई लाइब्रेरी हेतु ग्राम पंचायतों का चयन ।
11 – सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना का सत्यापन एवं निगरानी ।
12 – सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता व स्थान का चयन ।
13 – यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण हेतु स्थान का चयन / आवश्यकता ।
14 – निष्पक्ष व पारदर्शी कार्य प्रणाली की परिलक्षिता सहित सैकड़ो विंदुओं पर चर्चा हुई एवं सभी को ईमानदारी से नियमानुसार सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया ।

