टैक्स बार एसोसिएशन में नई टीम का गठन, अरविंद पटेल अध्यक्ष चुने गए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह की एकतरफा जीत, अधिकांश पदों पर निर्विरोध चयन


महराजगंज। टैक्स बार एसोसिएशन, महराजगंज की आम सभा की बैठक मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली की देखरेख में संपन्न हुई।


इस बार के चुनाव में कई पदों पर सर्वसम्मति बनी रही और निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद पटेल को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश प्रजापति को निर्वाचित घोषित किया गया।


महामंत्री पद पर हुए एकमात्र मुकाबले में राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रौनक सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन केडिया को 5 मत मिले। इस तरह राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 30 मतों के बड़े अंतर से विजय हासिल की।


चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। परिणाम घोषित होने के बाद एडवोकेट अंकित त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *