जीडी नेशनल स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक में स्थित जीडी नेशनल स्कूल में सोमवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की सहभागिता रही। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बहुमूल्य समय और सहयोग से विद्यालय को बेहतर दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर समर कैंप के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।


विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *