तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, बाइक में लगी आग; दो की मौत, महिला जिंदगी से जंग लड़ रही

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

भिटौली/महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। तरकुलवा तिवारी के समीप करीब तीन बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


मृतकों की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर बड़ा टोला निवासी भोला (38) पुत्र रामविलास और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान (62) पुत्र अयोध्या के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में भोला की पत्नी सुमन (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *