नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

उप जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी रहे उपस्थित


महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जबकि शपथ दिलाने की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी जितेंद्र द्वारा संपन्न कराई गई।


समारोह में सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी ने काशीनाथ सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद नागेश कसौधान और तेज प्रताप मोदनवाल ने भी सभासद पद की शपथ ग्रहण की। तीनों नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ।


इस अवसर पर नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सभी 15 निर्वाचित सभासद, नगर पंचायत के कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में अशोक यादव, विवेक पटेल, उमेश गुप्ता, ओसीयर यादव, विनय सिंह, अजय पटेल, प्रदीप मोदनवाल, सतीश मिश्रा, रिंकू सिंह, शिवेंद्र सिंह और अमित सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों की मौजूदगी रही। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नव-नामित सभासदों को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *