घुघली थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखी, दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को घुघली थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और पुलिसिंग की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।


निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर तथा साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की।


पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा अभिलेखों का रख-रखाव दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार संवेदनशील व जिम्मेदार होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *