बरोहिया में श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 27 मार्च को होगा भव्य भंडारा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोहिया में 19 मार्च से मां काली मंदिर के समीप आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है।


श्रद्धालु संकल्प लेकर 8, 16 एवं 24 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। वहीं यज्ञ में श्रद्धानुसार चढ़ावा अर्पित कर एवं दान-पुण्य के माध्यम से अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।


महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित राकेश मिश्रा एवं भोलू पांडेय सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिगीतों की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं।


यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साधु-संतों एवं आगंतुकों के स्वागत के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।


यह महायज्ञ जनसहयोग से जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 27 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा।


कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, अध्यक्ष सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी, महंत श्री किशुन गिरी सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *