कक्षा 8 के अविनाश ने 93% अंक के साथ किया टॉप, टॉप-5 विद्यार्थियों को पुरस्कार व फीस में छूट
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली में स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और प्रत्येक कक्षा के टॉप-5 छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 8 के छात्र अविनाश ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ 50 प्रतिशत फीस में छूट प्रदान की गई। उनकी सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 8 में अर्चना शर्मा द्वितीय एवं आकांक्षा गुप्ता तृतीय रहीं। कक्षा 7 में निशा प्रथम, सोनाली द्वितीय व अनूप भास्कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में संध्या गुप्ता प्रथम, कृतिका वर्मा द्वितीय एवं ब्यूटी यादव तृतीय रहीं। कक्षा 5 में शिबा खातून प्रथम, नाजरीन खातून द्वितीय और रोशनी पासवान तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में कक्षा 4 में आलोक वर्मा प्रथम, शौर्या शर्मा द्वितीय व अनुपमा तृतीय रहीं। कक्षा 3 में सुनैना पासवान प्रथम, कश्फिया खातून द्वितीय एवं निहाल विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर सफल रहे। कक्षा 2 में अमन वर्मा प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय व नसीबा खातून तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 1 में विनय यादव प्रथम, आंचल द्वितीय एवं श्याम मोहन पटेल तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहम्मद जफरे आलम खान ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक सलमान खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद खान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

