खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

कक्षा 1 से 11 तक के टॉपर्स को मिला सम्मान, छात्रों का बढ़ाया गया उत्साह

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


परतावल/महराजगंज। विकासखंड परतावल अंतर्गत  परतावल- पनियरा मार्ग पर स्थित खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित किए गए और कक्षा अनुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में जोया, कक्षा 2 में आसिया, कक्षा 3 में मोहम्मद अली, कक्षा 4 में महजबीन, कक्षा 5 में सैयदा खातून, कक्षा 6 में सऊद हेसामुद्दीन, कक्षा 7 में अशफाक खान, कक्षा 8 में मो. रेहान, कक्षा 9 में मो. नासिर तथा कक्षा 11 में शाहिन खान ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों में अस्लम अली, मोबारक अली, बिस्मिल्लाह खान और आदिल हुसैन सहित अन्य लोग शामिल रहे, जिन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष पटेल के साथ शिक्षकगण विश्वामित्र यादव, राकेश यादव, नबी हुसैन, आशुतोष श्रीवास्तव एवं सनाउल्लाह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि अनुशासन, परिश्रम और सतत प्रयास को सफलता की कुंजी है । उन्होंने छात्रों को निरंतर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *