महराजगंज को मिला नया पुलिस कप्तान, शक्ति मोहन अवस्थी बने एसपी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


सीमावर्ती जिले में कानून-व्यवस्था सुधार और अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज जनपद को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शक्ति मोहन अवस्थी अब जिले के नए एसपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति की खबर से पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन में भी नई उम्मीद जगी है।


माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। शक्ति मोहन अवस्थी को तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पूर्व भी वे विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।


सीमावर्ती जनपद होने के कारण महराजगंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में नए एसपी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। सीमाई क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश, पुलिसिंग को अधिक सक्रिय बनाना और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रह सकता है।


इधर, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने नए एसपी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जिले में बढ़ते अपराध और यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *