हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का महराजगंज में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

धरमपुर चौराहा से सोहरौना तिवारी तक उमड़ा उत्साह, सरस्वती देवी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रहे मुख्य अतिथि

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का रविवार को जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। धरमपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ राज्यपाल का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में पनियरा विधायक , केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद राज्यपाल सोहरौना तिवारी स्थित सरस्वती देवी इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक निधि से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर उसे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विद्यालय प्रबंधन की तैयारी की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर सकारात्मक संदेश दिया, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, घुघली प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि त्रियुगी नारायण त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *