महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी चौराहे पर होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। चौराहे पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही और विभिन्न गांवों से आए लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।
चौराहे पर बेलवा बुजुर्ग, रघुनाथपुर, गोपाल, सियारही, भार, बरगदही सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। युवाओं तथा बुजुर्गों ने एक दूसरे को बधाई दिया ।
स्थानीय दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गले मिलते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कुल मिलाकर सिसवा मुंशी चौराहे पर होली का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र रंगों की मस्ती में सराबोर नजर आया।

