जड़ार विद्यालय में वार्षिकोत्सव व मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज (पनियरा), 28 मार्च 2026। महराजगंज जनपद के विकासखंड पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जड़ार के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह (पी.ई.एस., डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक, महराजगंज) तथा विशिष्ट अतिथि रिद्धि पाण्डेय (पी.ई.एस., जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा शिव कुमार ने की। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सरिता एवं यशोदा देवी भी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों का शाल, बैज एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति को अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तथा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।


समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं निपुण छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की सफलता में गांव के अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सोहन पटेल, हरीश शाही, नीरज राय, प्रयाग नाथ मिश्र, राजेश यादव, रामेश्वर मौर्य, प्रमोद कुमार पटेल, प्रधानाध्यापक नागेन्द्र, राहुल कुमार पटेल, आशुतोष पटेल, संदीप कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, शम्स तबरेज, यासमीन जहां, सुमन पटेल एवं ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *