हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
घुघली/महराजगंज- घुघली क्षेत्र के समाजसेवी भोलेनाथ ने रामनरेश भारती, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, रामआसरे विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा सहित अन्य सहयोगियों के साथ शुक्रवार को जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया।
समाजसेवी भोलेनाथ ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन के सहयोग से लेखपाल के साथ मिलकर कंबलों का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाते समय मन को विशेष संतोष की अनुभूति होती है और असहाय लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद इस सेवा को और भी सार्थक बना देता है।


