कक्षा में प्रथम आकर छात्र सरफराज ने बढ़ाया मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

परतावल/ महराजगंज। विकासखंड परतावल क्षेत्र के पनियरा- परतावल मार्ग पर स्थित ग्राम अंध्या/हरपुर तिवारी में संचालित एलीट फ्यूचरिस्टिक स्कूल के छात्र मोहम्मद सरफराज खान ने  एलकेजी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिससे विद्यालय तथा  परिवार के लोग काफी प्रसन्न हैं।


मालूम हो कि मोहम्मद सरफराज खान, पुत्र मोहम्मद आजम खान, ग्राम व पोस्ट तरकुलवा तिवारी के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

क्लास टीचर जानवी एवं नबीला ने छात्र की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने भी सरफराज की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *