यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालकों की भर्ती, 25 मार्च से रोजगार मेले शुरू

उत्तर प्रदेश



गृह जनपद के डिपो में मिलेगी तैनाती, इंटरमीडिएट मेरिट के आधार पर होगा चयन


लखनऊ, 22 मार्च 2026:उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए 2584 संविदा महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में तैनात किया जाएगा।


भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना और सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र होंगे, उन्हें इंटरमीडिएट के अंकों में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।


चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयनित महिला परिचालकों को संविदा पर कार्यरत चालकों-परिचालकों के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा।


रोजगार मेले के माध्यम से होगी भर्ती:


भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।


25 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज


28 मार्च: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी


30 मार्च: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़


01 अप्रैल: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर


इस भर्ती अभियान से प्रदेश की हजारों महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और परिवहन सेवाओं में उनकी भागीदारी भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *