हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महराजगंज:श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने रविवार को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर थानाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, राजेश सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, अनिकेत सिंह, अश्वनी कुमार, शिवानंद, अक्षय सिंह तथा महिला उपनिरीक्षक शाक्षी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


