हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में एक युवक द्वारा आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमरान (18 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इस्लामुद्दीन, किसी बात को लेकर अपनी माता से नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना युवक की माता ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी तथा हेड कांस्टेबल जयप्रकाश पासवान मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए दरवाजा खुलवाया और समय रहते युवक की जान बचा ली।
घटना के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक देखभाल के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


