शराब पीने के लिए गिलास व पानी नहीं देने पर मनबढ़ ने मारी गोली, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअवा महुई में शराब पीने के लिए गिलास व पानी नहीं देने पर आक्रोशित व्यक्ति ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार जल रहा है। श्यामदेरवा पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेरवा थाना क्षेत्र ग्राम सभा महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे  अपने घर पर सोए थे। उसी समय परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह अपनी स्कूटी लेकर महेंद्र के घर पहुंचे और शराब पीने के लिए गिलास व पानी की मांग करने लगे। इस फरमाइस से नाराज महेंद्र ने गिलास और पानी देने से मना कर दिया। जिसके बाद अजीत सिंह आक्रोशित हो गया और अपशब्द बोलते हुए धमकी देने लगा। जिसका महेंद्र ने विरोध किया। इससे आक्रोशित अजीत ने महेंद्र के ऊपर गोली चला दिया जो  महेंद्र के बाएं हाथ में लगी है। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए।

इस मामले में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल युवक की बहन की तहरीर पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *