बिना डायवर्जन तोड़ी गई पुलिया, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महाराजगंज। परतावल ब्लॉक अंतर्गत श्यामदेउरवा-बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित पुलिया को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़े जाने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अचानक पुलिया टूट जाने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया ध्वस्त होने के बाद न तो कोई डायवर्जन बनाया गया और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।


चिंता की बात यह भी है कि पुलिया के समीप ही 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित है। सड़क संकरी और असुरक्षित होने के कारण किसी भी समय वाहन के ट्रांसफॉर्मर से टकराने की आशंका बनी हुई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए और सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएं, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *