महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम बरवां उर्फ सियरहीभार निवासी मिनहाज खान पुत्र इम्तियाज खान से बीते 8 दिनों से परिवार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। मिनहाज खान सऊदी अरब के अल-बहा शहर में नौकरी करने के लिए गए हुए थे।
परिजनों के अनुसार पिछले आठ दिनों से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी सक्रिय नहीं हैं। लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद अब तक किसी तरह की बात नहीं हो पाई है, जिससे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।
परिवार के सदस्य दिन-रात यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही मिनहाज खान का फोन या कोई संदेश आए और उनका हालचाल मिल सके। अचानक संपर्क टूट जाने से घर में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को मिनहाज खान के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह उनके पिता इम्तियाज खान के मोबाइल नंबर 9628407290 पर संपर्क कर सूचना दें।


