परतावल नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद, क्षेत्र में खुशी का माहौल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में शासन ने तीन लोगों को मनोनीत सभासद के रूप में नियुक्त किया है। शासन के इस निर्णय को नगर पंचायत के विकास कार्यों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


मनोनीत सभासदों में वार्ड संख्या 15 के नागेश कसौधन और तेज प्रताप मोदनवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा महंत अवैद्यनाथ नगर, वार्ड संख्या 15 के निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता काशीनाथ सिंह को भी मनोनीत सभासद बनाया गया है।


मनोनीयन की खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *