वाराणसी में SI भर्ती परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, कई रूटों पर डायवर्जन लागू
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा लोकबंधु राज नारायण राजकीय महिला विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने तथा परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की भी बात कही।
परीक्षा को देखते हुए शहर में कई मार्गों पर यातायात का डायवर्जन भी किया गया है, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति न बने। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

