रिकवरी नोटिस पर हड़ताल कर रहे व्यापारियों को राहत, तहसीलदार ने 42 व्यापारियों की रिकवरी कार्रवाई की स्थगित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / सुनील मणि त्रिपाठी

महराजगंज। फरेंदा नगर पंचायत में रिकवरी नोटिस के विरोध में चार दिनों से हड़ताल कर रहे व्यापारियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार फरेंदा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं, जिसके बाद प्रशासन ने 42 व्यापारियों के विरुद्ध जारी रिकवरी नोटिस को फिलहाल स्थगित कर दिया।

व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से जारी रिकवरी नोटिस को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी थी। इसी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। गुरुवार को सभी व्यापारी एकजुट होकर तहसीलदार फरेंदा से मिले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

तहसीलदार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद 42 व्यापारियों के खिलाफ जारी रिकवरी नोटिस को जांच पूरी होने तक स्थगित करने का आश्वासन दिया। प्रशासन के इस निर्णय के बाद व्यापारियों में संतोष का माहौल देखने को मिला।

व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल उनकी हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

व्यापारियों के पक्ष में फरेंदा से वर्तमान विधायक

इस दौरान व्यापारियों को कई राजनीतिक दलों, सम्मानित नागरिकों और अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला। वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भी व्यापारियों के समर्थन में अपनी सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *