पेशी के दौरान फरार आरोपी धराया, पुलिस ने धरमौली नहर पुल के पास से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुए एक आरोपी को महराजगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली, श्यामदेउरवा थाना और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।


पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से फरार आरोपी किशन साहनी पुत्र रामहरी निवासी कुंदरू, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।


बताया गया कि 28 फरवरी 2026 को पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली थाना में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *