मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवा में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर दी नई उड़ान

महराजगंज। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवा में सोमवार को सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का गरिमामय आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तिरंगे गुब्बारे को आकाश में छोड़कर किया। इस दौरान स्टेडियम जयघोष और तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य से हुई, जिसने माहौल में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिया।

मंत्री पंकज चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव-देहात में छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें मंच देना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा खेल आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरता है।

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष , परतावल ब्लॉक प्रमुख सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह, अर्जुन त्रिपाठी, राकेश पटेल, प्रवीण मिश्रा एवं व्यायाम प्रशिक्षक व कार्यक्रम प्रभारी बृजेश यादव की अहम भूमिका रही।

मंच संचालन यशवंत पटेल, राममूरत, रामदेव पासवान व अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। खेल स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *