मौन नाले में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मौन नाले में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता मिला। घटना भिटौली चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरा राजा टोला करमहिया के समीप बरवा स्केप स्थित नाले की है, जहां दोपहर करीब 3:10 बजे ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी।


शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल शिकारपुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह यादव व उपनिरीक्षक दिनेश कुशवाहा ने स्थानीय लोगों की मदद से बांस-बल्ली के सहारे शव को बाहर निकलवाया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 53 वर्ष आंकी जा रही है। वह गुलाबी फूलदार शर्ट, गुलाबी जांघिया, काली इनर बनियान और काला पैंट पहने हुए था। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।


घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण इसे संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः नशे की हालत में नाले में गिरने से डूबकर मौत हुई हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *