परतावल सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल /महराजगंज । नगर पंचायत परतावल स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बसंत कुमार पाण्डेय ने होली पर्व के अवसर पर छात्रों सहित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रबंधक बसंत कुमार पाण्डेय

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी आदरणीय अभिभावकों, समर्पित शिक्षकों, प्रिय विद्यार्थियों, कर्मठ स्टाफ सदस्यों एवं समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित और मंगलमय जीवन की कामना की।

प्रबंधक पाण्डेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद मिटाकर संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ मनाएं, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हो सके।

उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग लेकर आए तथा हर परिवार खुशियों के चटख रंगों से सदा सराबोर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *