मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परतावल में सैकड़ों जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।


इस दौरान विवाह मंडप में पूरे विधि-विधान के साथ वर-वधू ने सात फेरे लिए और एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।


सरकार की इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ गृहस्थी से जुड़ा आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया जाता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *