हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड परतावल के ग्राम सभा धनहा स्थित जीडी नेशनल स्कूल में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, तनाव कम होता है तथा एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगासन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ रहने की अपील की।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #GDNationalSchool #Dhanha #Paratawal #Maharajganj #YogaForHealth

