सिसवा में भव्य निशान यात्रा के साथ फाल्गुन मेला महोत्सव का शुभारंभ, श्याम भक्ति में सराबोर हुआ पूरा कस्बा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- सिसवा में फाल्गुन मेला महोत्सव की शुरुआत हजारों श्याम भक्तों द्वारा निकाली गई भव्य निशान यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ और गूंजते भजनों से समूचा कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूब गया। पूरे नगर में जयकारों और भक्ति गीतों की स्वर लहरियां सुनाई देती रहीं, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

सिसवा नगरपालिका स्थित श्रीश्याम मंदिर में श्याम मंडल के तत्वावधान में आयोजित फाल्गुन मेला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भक्ति और उल्लास के बीच हुआ। इस अवसर पर हजारों श्याम भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। श्रीश्याम प्रभु के गूंजते भजनों और जयकारों से पूरा सिसवा कस्बा भक्तिरस में सराबोर हो गया।
शोभायात्रा से पूर्व प्रातः आठ बजे कस्बे के श्रीसाईं मंदिर परिसर में निचलौल, घुघली और खड्डा से पैदल पहुंचे श्याम भक्तों के साथ नगर के श्रद्धालु एकत्र हुए। विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात भक्तों ने हाथों में निशान लेकर श्रीश्याम प्रभु की आकर्षक झांकी तथा ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी रोड, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा और गोपाल नगर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्रीश्याम मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में भक्तों ने विधि-विधान से श्रीश्याम प्रभु का श्रृंगार, दरबार एवं अखंड ज्योति के दर्शन किए तथा श्रद्धा भाव से निशान अर्पित किए।

इस पावन अवसर पर लक्ष्मण तुलस्यान, प्रह्लाद अग्रवाल, रामू मित्तल, विकास सिंहानिया, संत कुमार जालान,  पुरुषोत्तम लाठ, आशुतोष गाड़िया, दिनेश अग्रवाल, उमा जालान, राधा शर्मा, उषा शर्मा, हेमा टिबड़ेवाल, पुष्पा शर्मा, प्रेमलता सिंहानिया, कृष्णमुरारी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रविराज जायसवाल, धर्मवीर सोनी, अशोक बंका, राधा सरावगी, प्रथम शर्मा, ज्योति सिंहानिया, अंकित लाठ,  दिनेश रौनियार सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *