इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बभनौली में 50 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। सदर ब्लॉक के बभनौली स्थित इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से 50 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जब्बार खान ने किया। इसके पश्चात क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण एवं गणमान्य नागरिकों के हाथों विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपी गईं।


साइकिल वितरण करने वालों में प्रधान विशुनपुरा श्यामसुंदर वर्मा, प्रधान बभनौली कुंदन वर्मा, अंगद वर्मा, प्रधान सोहरौना संतोष गुप्ता, प्रधान बेलिया विनोद पासवान, विजय गौड़, मंडल अध्यक्ष शिकारपुर रामदास वर्मा, कन्हैया वर्मा, शंभूनाथ वर्मा, इमरान खान, रेयाज खान, औरंगजेब खान तथा मुरली तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इससे पूर्व पहले चरण में भी 50 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जा चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल 100 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।


कार्यक्रम के दौरान एमडी जाफरेआलम खान, उप प्रबंधक सलमान खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद खान, मनोज जायसवाल, कन्हैया वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी उपस्थिति एवं पढ़ाई में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *