चकबंदी विभाग की पहल: 23 से 28 फरवरी तक गांवों में लगेगी ‘ग्राम चौपाल’

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिले में 23 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस अभियान के तहत उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं चकबंदी अधिकारी अलग-अलग ग्रामों में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे।


इस क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उपसंचालक चकबंदी श्री नवनीत गोयल 23 फरवरी 2026 को हथियागढ़ तथा 25 फरवरी 2026 को भगवानपुर में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। वहीं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री अशोक कुमार 23 फरवरी 2026 को करैला अजगरहा तथा 24 फरवरी 2026 को फुलवरिया में ग्राम चौपाल आयोजित करेंगे।


प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य चकबंदी संबंधी लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करना और किसानों को उनकी भूमि से जुड़े विवादों एवं समस्याओं से राहत दिलाना है। अधिकारियों ने संबंधित ग्रामों के कृषकों से निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *