महिला शिक्षक संघ ने बीएसए से की शिष्टाचार भेंट ,शिक्षा व्यवस्था पर हुई सकारात्मक चर्चा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


परतावल/महराजगंज।महराजगंज जनपद की महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रिद्धि पांडे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने अपने पदाधिकारियों के साथ बीएसए को गुलदस्ता भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।


मुलाकात के दौरान परिषदीय विद्यालयों से जुड़े शैक्षिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई। इसके पश्चात महिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखा अधिकारी अबरार आलम से भी संक्षिप्त शिष्टाचार भेंट की।


इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी नेहा सिंह, पारोमिता विश्वास, प्रियंका पटेल, सीमा सिंह, प्रियांजना सिंह, सुमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *