पत्रकार इन्द्र शुक्ल के दादा हरिहर शुक्ल का निधन, शोक की लहर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


भिटौली, महराजगंज। विकासखंड घुघली के ग्रामसभा गनेशपुर के टोला तुलसीपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार इन्द्र शुक्ल के दादा हरिहर शुक्ल (लगभग 105 वर्ष) का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


परिजनों के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार रविवार सुबह मौन नाले पर किया जाएगा। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।


इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह (उर्फ बबलू सिंह) ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला सहित मान्यता प्राप्त पत्रकार आशीष शुक्ल, सूरज शुक्ल, शत्रुंजय सिंह, वीरेंद्र रिछारिया, चंदन मद्धेशिया, सुरेंद्र प्रजापति, कृष्ण मोहन जायसवाल, उमाकांत चौधरी, कृष्णानंद द्विवेदी, पवन गौड़, पंकज रौनियार, रामदास जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *