22 फरवरी को बैकुण्ठपुर उपकेंद्र से 7 घंटे बिजली रहेगी बाधित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महराजगंज। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को 33/11 केवी उपकेंद्र बैकुण्ठपुर पर 11 केवी ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बैकुण्ठपुर उपकेंद्र से संचालित सभी संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।


उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड 050, महराजगंज ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व पानी आदि की आवश्यक व्यवस्था कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।


(सूचना: विद्युत वितरण विभाग, महराजगंज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *