शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छपिया निवासी एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026 में धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त सहबाज खान (29 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रसीद अहमद निवासी ग्राम छपिया थाना भिटौली जनपद महराजगंज की पुलिस को तलाश थी। आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।


भिटौली पुलिस ने शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:56 बजे भैंसा पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *